किन्नौर कांग्रेस में बगावती सुर, जगत सिंह नेगी को टिकट नहीं तो सामूहिक इस्तीफा

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ, 19 अक्टूबर – वयूरो

वर्तमान विधायक जगत सिंह नेगी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया गया तो किन्नौर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे। यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कही।

किन्नौर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर वर्तमान विधायक जगत सिंह नेगी का नाम पहली सूची नहीं है।

इसी से नाराज किन्नौर कांग्रेस के जिला कांग्रेस कमेटी व पार्टी के अग्रणी संगठनों ने सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि किन्नौर से विधायक एवं कांग्रेस के सशक्त प्रत्याशी जगत सिंह नेगी का नाम पहली सूची में फाइनल ना करना कार्यकर्ताओं को ही नहीं बल्कि पूरी पार्टी के लिए एक सदमे के समान है।

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान पुनः इस मामले पर गहन मंथन कर किन्नौर से जगत सिंह नेगी के नाम को दूसरी सूची में फाइनल नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी को ही आगामी विधानसभा चुनावों में इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...