शिमला – नितिश पठानियां
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 11 बजे पहले वित्तीय वर्ष पर बजट पढ़ना शुरू किया।
इन क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस
इस साल चुनावी वर्ष न होने के कारण बजट के लोकलुभावन होने की संभावना बहुत कम है। हालांकि, मुख्यमंत्री कृषि, पशुपालन जैसे प्राइमरी सेक्टर के घटकों और विनिर्माण क्षेत्र पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं। राज्य का यह बजट करीब 55 से 60 हजार करोड़ रुपये के बीच का हो सकता है।
सभी जिले हेलीपोर्ट से जोड़े जाएंगे
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी एयरपोर्ट के लिए 1000 करोड़ रुपये जारी करवाने के लिए विपक्ष का सहयोग मांगा। सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय पैसा जारी करने में आनाकानी कर रहा है। पंद्रहवें वित्तायोग की सिफारिश को लागू नहीं किया जा रहा है।
सभी जिले हेलीपोर्ट से जोड़े जाएंगे। सभी मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी डिपार्टमेंट बनाने की घोषणा। हिमाचल के सभी मेडिकल कालेजों में इस साल रोबोट सर्जरी शुरू होगी। इस पर 100 करोड़ खर्च होंगे। हर विस क्षेत्र में आर्दश स्वास्थ्य संस्थान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
ग्रीन हाइड्रोजन नीति बनाई जाएगी
हिमाचल प्रदेश में हर उपमंडल की दो पंचायतें ग्रीन पंचायतें बनेंगी। प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन नीति लाई जाएगी। कांगड़ा हवाई पट्टी का विस्तार मौजूदा 1372 मीटर से 3010 मीटर किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ढ एज होम विकसित किए जाएंगे। कांगड़ा जिले के वनखंडी में 300 करोड़ से चिड़ियाघर का निर्माण होगा। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।
नादौन और शिमला में बनेंगे ई-बस डिपो
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भगवान कृष्ण को प्रणाम कर बजट भाषण शुरू किया। बजट स्पीच के बीच माइक बंद हो गया। विपक्ष ने कहा यह व्यवस्था परिवर्तन है। सीएम सुक्खू ने कर्ज पर पूर्व भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि हर हिमाचली पर आज 92,833 रुपए का कर्ज है।
समय के साथ-साथ बदलाव की जरूरत है। नादौन और शिमला में ई-बस डिपो बनाया जाएगा। एनपीएस कर्मचारियों के 8 हजार करोड़ रुपये केंद्र से वापस लाने के लिए भी सदन में विपक्ष से सहयोग मांगा।
काले बिल्ले लगाकर आए भाजपा विधायक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इलेक्ट्रिक गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को विपक्ष काली पट्टियां बांधकर विधानसभा पहुंचा। विपक्ष ने नारेबाजी कर विधानसभा पहुंचकर बंद संस्थानों को बहाल करने की मांग की है।
विपक्ष नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट में कुछ नया नहीं होगा। बजट को केवल सुनने आए हैं। संस्थानों को बहाल करने तक विरोध जारी रहेगा।
बजट स्पीच के दौरान फिर माइक बंद
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बजट स्पीच के दौरान फिर माइक बंद हो गए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन नहीं, अव्यवस्था का आलम है। मुख्य सचिव ने बिजली बोर्ड के सचिव को मौके पर बुला लिया है। सभी मेडिकल कालेजों में पेट स्केन स्थापित होंगे।
बजट की मुख्य बातें
कृषि क्षेत्र, किसान
क्षेत्र आधारित हिम उन्नति कृषि योजना, पूरे प्रदेश में क्लस्टर बनेंगे
दूध उत्पादन, मोटा अनाज, दालें और प्राकृतिक खेती के लिए अलग से क्लस्टर बनेंगे
दूध आधारित अर्थव्यवस्था के लिए हिम गंगा योजना, दुग्ध उत्पादकों को दूध के उचित दाम मिलेंगे, 500 करोड़ बजट
खिलाडिय़ों के लिए 120 से बढ़ाकर 200 रुपए डाइट मनी होगी
विधवा पेंशन सुविधा में आय सीमा खत्म, दिव्यांगों को राहत भत्ता
40 हजार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन
घर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विधवा एंव एकल नारी आवास योजना, घर बनाने के लिए डेढ़ लाख मिलेंगे
20 हजार मेधावी बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी, 25 हजार रुपए देगी सरकार
कांगड़ा में 390 करोड़ रुपए लागत से पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, इलेक्ट्रिक बसें, ईको टूरिज्म पर कार्य योजना तैयार की जाएगी
भाखड़ा घाट में पर्यटक और उत्कृष्ट केंद्र बनेगा, 2023 तक काम पूरा किया जाएगा
मेडिकल कालेज आईजीएमसी, टांडा, हमीरपुर, चंबा, नाहन में रोबोटिक सर्जरी, 100 करोड़ खर्च किए जाएंगे
हमीरपुर, चंबा, नाहन मेडिकल कालेज का लोकार्पण अगले साल, 100 करोड़ खर्च किए जाएंगे
प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में अपग्रेड एमर्जेंसी मेडिसन डिपार्टमेंट बनेगा। एक बिस्तर पर एक से ज्यादा मरीज नहीं होंगे। स्टाफ बढ़ेगा।
डेढ़ सौ करोड़ से 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर सेंटर बनेंगे
प्रत्येक हलके में स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। हर संस्थान में एक से लेकर 34 टेस्ट किए जाएंगे
हमीरपुर में कैंसर केयर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस। न्यूकिलर मेडिसन सेंटर बनेगा
नाहन, चंबा, हमीरपुर मेडिकल कालेज में नर्सिंग कालेज बनेगा
स्वास्थ्य क्षेत्र 3139 करोड़ खर्च किए जाएंगे
शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे, चल रहे स्कूलों अध्यापकों, खेल, पुस्तकालय अपग्रेड होंगे
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खुलेंगे, सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी, स्वीमिंग पूल बनेंगे। इस पर 300 करोड़ खर्च होंगे
कंपीटीटिव एग्जाम के लिए नेशनल लेवल के पुस्तकालय अटैच होंगे
कालेजों में दो बार मेले लगेंगे, स्पेशल प्लेसमेंट ड्राइब चलेगी
प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी रूप बनेगे
मेधावी बच्चों को दस हजार टैबलेट मिलेंगे
सभी सरकार स्कूलों में डेस्क मिलेंगे, नीचे नहीं बैठेंगे बच्चे
खिलाडिय़ों के लिए 120 से बढ़ाकर 200 रुपए डाइट मनी होगी