कालका-शिमला एनएच पर आज से टोल बैरियर शुरू,बिना फास्टैग देना पड़ेगा दोगुना टैक्स

--Advertisement--

सोलन, जीवन वर्मा

अगर आप हिमाचल आ रहे हैं या फिर हिमाचल से बाहर जा रहे हैं, तो अपनी गाड़ी में फास्टैग जरूर लगवा लें। ऐसा न करने पर आपको दोगुना टोल टैक्स देना पड़ सकता है। कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सनवारा में सोमवार  से टोल टैक्स बैरियर पर पर्ची वसूली शुरू  हो जाएगी। आज से हिमाचल वासियों को भी अपने घर आने की कीमत चुकानी होगी। कालका-शिमला टोल बैरियर का काम पूरा होने से पहले ही शुरू कर दिया गया है। परवाणू से सोलन तक बन रहे फोरलेन का कार्य अभी भी कई स्थानों पर अधूरा है। सनवारा, कुम्हारहट्टी के समीप, रबौण व सपरून चौक पर अभी तक फोरलेन का कार्य पूरा नहीं हुआ है।

यहां तक कि टोल बैरियर भी अभी अधूरा बना है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद हिमाचलवासियों को ग्रीन टैक्स में छूट प्रदान की थी। अपने घर आने व प्रदेश से बाहर जाने वालों से हिमाचली वाहनों के नंबर मालिकों से कोई भी टैक्स नहीं लिया जाता था। टोल  बैरियर शुरू होने के बाद हिमाचलियों को भी प्रदेश से बाहर जाने व हिमाचल में आने के लिए टोल टैक्स देना पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि परवाणू से शिमला तक दो टोल बैरियर एनएचएआई द्वारा लगाए जा रहे हैं, जिसमें दूसरा टोल  बैरियर सोलन व कंडाघाट के मध्य लगाया लगाया जाएगा। प्रदेशवासियों शिमला से परवाणू तक जाने के लिए दो टोल बैरियर से होकर गुजरना पड़ेगा। एनएचएआई के मुख्य परियोजना अधिकारी गुरसेवक का कहना है कि 19 अप्रैल से टोल  बैरियर सनवारा शुरू कर दिया जाएगा तथा निर्धारित दरों के अनुसार टोल टैक्स लिया जा रहा है।

वाहन                      सिंगल साइड       अप/डाउन     पास

कार जीप वैन/एलएमवी   55                 85             1885

बस/ट्रक                   190                285          6385

थ्रीएक्सल वाहन           210                315           6965

एचसीएम/ईएमई          300                450          10010

ओवर साइज वाहन       365                550          12185

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राजस्थान से पशु-आवक पर रोक लगे, नहीं तो सड़क से सदन तक लड़ाई — डॉ. जनक राज

राजस्थान से पशु-आवक पर रोक लगे, नहीं तो सड़क...

हिमाचल: झाड़ियों से निकलकर अचानक खेतों में काम कर रहे लोगों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल...

ज्वाली में ठेंगे पर ट्रैफिक रूल्ज, बाइक रैली में सरेआम उड़ी नियमों की धज्जियां

ज्वाली - शिवू ठाकुर ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को...