कार ने सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को मारी टक्कर, IGMC रैफर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

पुलिस थाना सदर के तहत एक कार चालक ने कार बैक करते समय सड़क के किनारे बैठे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। कार चालक ने लापरवाही से कार के टायर व्यक्ति की कमर के ऊपर से निकल गए।

इसके बाद घायल व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।  घायल को आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है।

पुलिस को दिए बयान में विक्रम सिंह ने कहा कि वह कॉलेज चौक के पास सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान एक कार (एचआर 20 एए 5000) बिलासपुर की तरफ से आई और सड़क के किनारे रुकी। कार से एक व्यक्ति ने उतर कर दुकान से कुछ खरीदा और वापस कार में बैठ गया।

चालक ने कार को स्टार्ट किया और तेज रफ्तारी से सडक के किनारे बैठे हुए को टक्कर मार कर गिरा दिया। कार का पिछला टायर व्यक्ति के शरीर के ऊपर कमर की पास से रगड़ कर निकल गया। इसके बाद वह बेहोश हो गया।

कार चालक की पहचान दीपक गिरधर पुत्र अर्जुनदेव निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। घायल को आइजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...