कार की डिक्की में दो लिफाफों के अंदर छिपा रखी थी चरस की खेप, दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नादौन पुलिस ने बुधवार सुबह नादौन अंब मार्ग पर कोहला गांव में एक कार से करीब डेढ़ किलोग्राम चरस पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संबंध में दो कर सवार आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नादौन पुलिस ने थाना प्रभारी की अगवाई में अंब एनएच पर कोहला गांव में नाका लगा रखा था। सुबह करीब 5 बजे नादौन से कोहला की ओर आ रही कर नंबर एचपी 22 सी 7473 को पुलिस ने रोक कर जब इसकी जांच की तो इसमें बैठे दो कार सवार बुरी तरह घबरा गए।

शक होने पर जब कार की डिग्गी को खोला गया, तो उसमें एक किनारे छिपाकर दो लिफाफे रखे गए थे, जिनमें कुल एक किलो 400 ग्राम चरस पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार नादौन अनुजा शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं, जिनकी देखरेख में पुलिस ने बरामदगी की प्रक्रिया पूर्ण की।

आरोपियों की पहचान बच्चन सिंह निवासी गांव खोहर कोहला तथा अशोक कुमार निवासी गांव जंगल खोर के तौर पर हुई है। नादौन में चरस की बड़ी खेप पकडऩे पर क्षेत्र भर में पुलिस की सराहना की जा रही है, क्योंकि इस खेप के साथ ही पुलिस ने क्षेत्र के एक मुख्य पैडलर को भी पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज करके आगे जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...