कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत

--Advertisement--

कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत

ऊना – अमित शर्मा

जनपद के मैहतपुर नगर में बुधवार देर सांय सडक हादसे में महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान पूनम बाली 35 पत्नी विशाल बाली निवासी कलसेहड़ा के रूप में हुई है। मैहतपुर पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मैहतपुर प्रवेश द्वार के साथ लगते कलसेहड़ा गांव की पूनम बाली बुधवार देर सांय मैहतपुर में अपनी एक्टिवा में तेल डलवाने जा रही थी कि ओद्योगिक क्षेत्र के पास सडक किनारे खड़ी एक थार के चालक ने गाड़ी की खिडकी खोल दी, जिससे पीछे से एक्टिवा पर आ रही पूनम थार गाड़ी से टकराते हुए सडक के बीच डिवाइ्डर पर गिर गई और उस दौरान मैहतपुर की तरफ से ऊना जा रही अन्य गाडी की चपेट में आ गई।

हादसे में पूनम गंभीर घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगो ने उपचार के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर पूनम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मैहतपुर पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी सुरेन्द्र शर्मा के बोल

जिला के एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मैहतपुर ओद्योगिक क्षेत्र के पास सडक हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...