कार्यालय बंद करने के विरोध में सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, जमकर की नारेबाजी

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों, मंडल, और उपमंडलों को डिनोटिफाई करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को चंबा जिले में सड़कों पर उतर आए। जिला मुख्यालय चंबा और चुराह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाल कर प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जताई।

जिला मुख्यालय में पूर्व भाजपा विधायक पवन नैयर की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाल कर उपायुक्त चंबा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

पूर्व भाजपा विधायक पवन नैयर, जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जनविरोधी निर्णय लेकर जनता को तंग करने का काम कर रहे हैं। जिसे, भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

चुराह में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने भंजराडू बस स्टैंड से लेकर एसडीएम कार्यालय चुराह तक विरोध रैली निकालकर रोष प्रकट किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...