कांप उठी रूह: नशेड़ी ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, बेड के नीचे खून से लथपथ मिली लाश

--Advertisement--

बुलंदशहर – व्यूरो रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कस्बे में बीती रात्रि एक नशेड़ी युवक ने चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को बताया कि कस्बा जहांगीराबाद के मोहल्ला पाठक नई बस्ती में रविवार शाम मासूम अपने घर के सामने खेल रही थी, जो अचानक गायब हो गई थी।

तीन घंटे तक बच्ची जब नहीं मिली, तब परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान परिजन तलाश करते रात्रि आठ बजे जब पड़ोसी शम्मी मिस्त्री के मकान में पहुंचे तो वहां एक कमरे में खून से लथपथ निर्वस्त्र बालिका मृत अवस्था में बेड के नीचे पड़ी हुई थी, जबकि फहीम बेहोश अवस्था में बेड पर लेटा हुआ था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि आरोपी फहीम ने कुछ दिन पूर्व अपनी भतीजी के साथ भी व्याभिचार किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...