ज्वाली – अनिल छांगू
कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन चलवाड़ा में दिवाली के शुभ अवसर पर दिवाली से सम्बन्धित गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के चैयरमेन ठाकुर कुलतार सिंह, ठाकुर शुभकरण सिंह कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुरभि अग्रवाल, शिक्षक, गैर-शिक्षक व बी. एड0 तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षु शामिल रहे।
गतिविधियों में मुख्य रूप से रंगोली दीपक, सजावट, तोरन बनाना प्रमुख थी। प्रशिक्षुओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करके कॉलेज के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई व अन्य प्रशिक्षुओं ने दीया बनाकर व तोरन बनाकर कॉलेज को सजाया।
दिवाली के अवसर पर कालेज के चैयरमेन ठाकुर कुलतार सिंह, ठाकुर शुभकरण सिंह द्वारा शिक्षकों व गैर-शिक्षकों को तोहफे भेंट किए व सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी

