कांगड़ा : दूसरों के टिकट की पैरवी करने वाले सुधीर शर्मा को खुद की टिकट के लाले

--Advertisement--

Image

शिमला, 01 अक्तूबर – नितिश पठानियां

समय बड़ा बलवान है। किसी समय कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की कांगड़ा की राजनीति में तूती बोलती थी। पूर्व मंत्री स्वर्गीय बाली के साथ श्रेष्ठता की जंग में भी सुधीर शर्मा उनसे आगे दिखते रहे। क्योंकि उन्हें  स्वर्गीय  वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद मिलता रहा। राजनीति में कहावत है कि कई दफा ऊंट पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है।

आदमी कई बार गलत निर्णय के कारण मुश्किल में आ जाता है। सुधीर शर्मा ने भी 2019 के विस उपचुनाव में एक ऐसा निर्णय लिया जो उनके लिए जी का जंजाल बन गया। उस दौरान चुनाव लड़ने से इंकार करने के कारण आज उनके राजनीतिक विरोधी उनकी राह में रोड़े अटका रहे है। अभी तक धर्मशाला से उनका टिकट कांग्रेस पार्टी ने होल्ड पर रखा है।

कांगड़ा जिला में औरो के टिकट की पैरवी करने वाले सुधीर स्वयं की टिकट के लिए दिल्ली में जदोजहद कर रहे है। राजनीतिक सूत्रों से पता चला है कि वह टिकट के लिए सोनिया गांधी को भी मिलने गए। उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाएं भी आए दिन  मीडिया की चर्चा में बनी रहती है।

धर्मशाला में सुधीर शर्मा को काफी मजबूत माना जाता है। वर्ष 2012 में बैजनाथ विधानसभा के रिजर्व होने के कारण सुधीर शर्मा को धर्मशाला का रुख करना पड़ा। यहां आकर उन्होंने धमाकेदार जीत भी दर्ज की। उन्हें शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग की कमान मिली। वर्ष 2017 में वह किशन कपूर से चुनाव हार गए।

2019 में किशन कपूर के सांसद बनने के कारण  इस सीट पर उपचुनाव हुआ। सुधीर शर्मा ने ऐन वक्त पर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।  वहां से पार्टी उम्मीदवार विजय इंद्र करण को हार मिली। अब इसका खामियाजा शर्मा भुगत रहे है। उनके राजनीतिक विरोधी इस बात को बार बार उठा रहे है।

वहीं भाजपा में उनके विरोधी उनको पार्टी में शामिल करने के खिलाफ जुटे हुए है।  इस वक्त सुधीर भारी परेशानी के दौर से गुजर रहे है। भाजपा में विशाल नेहरिया के अलावा कई उम्मीदवार पहले ही टिकट की दौड़ में है। देखना है कि सुधीर अपना टिकट कांग्रेस में मैनेज कर पाते है या अन्य नेताओं की तरह बिना शर्त भाजपा में शामिल हो सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...