कांगड़ा: खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने सब्जी की दुकानों में चालान काट बसूले हज़ारो

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

जिला नियन्त्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरषोतम सिंह ने बताया कि आज खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां व कांगड़ा क्षेत्र में सब्जी, फल व करियाना की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

कांगड़ा व नगरोटा बगवंा बाजार में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदारों द्वारा अपने व्यापारिक स्थलों पर मूल्य सूची, हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्यांकन प्रदर्शन आदेश 1977 के अन्तर्गत प्रदर्शित नहीं की गई थी व कुछ दुकानदार फल व सब्जियों में जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा हि0प्र0 जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 के अन्तर्गत निर्धारित लाभांश से अधिक लाभांश लेने के दोषी पाये गये।

विभागीय टीम द्वारा मौके पर पाई गई उल्लघंना का कड़ा संज्ञान लेते हुए 230 किलोगा्रम सब्जियां जब्त कर ली गई और दोषी दुकानदारों के विरुद्व आगामी कार्यवाही आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंर्तगत की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान 21 दुकानों में निरीक्षण किया गया जिसमें मौके पर 2 किलोग्राम पोलीथीन व गिलास प्रयोग में पाये गये जिसके सन्दर्भ में मौके पर ही दोषी दुकानदारों को 7000- रु0 का जुर्माना किया गया।

इसके अतिरिक्त 5 दुकानों में गैस सिलेण्डरों का भी निरीक्षण किया गया तथा तीन दुकानांे से 3 घरेलू सिलेण्डर जब्त किये गये। इसके इलावा निरीक्षक इन्दौरा द्वारा उनके कार्य क्षेत्र में निरीक्षण किया गया जिसमें एक दुकान में पोलीथीन का प्रयोग होता पाया गया जिसे मौके पर ही 1500/- का जुर्माना किया गया।

इस निरीक्षण टीम में निरीक्षक विक्रम ठाकुर, अभिमन्यू, संजय कुमार और मोहिन्द्र धीमान शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...