कांग्रेस सरकार में बल्ह के विकास को लगा ग्रहण : इंद्र सिंह गांधी 

--Advertisement--

कांग्रेस सरकार में बल्ह के विकास को लगा ग्रहण : इंद्र सिंह गांधी 

रिवालसर – अजय सूर्या

कांग्रेस सरकार में बल्ह के विकास कार्यों को लगा ग्रहण।रिवालसर में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने एक पत्रकार बार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार के मदद के वावजूद बाद भी प्रदेश सरकार विकास कार्य करवाने मेंफिस्सडी साबित हुई है।

करीब दो साल के सुखविंदर सिंह सरकार में जिला मंडी व बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विकासकार्यो में पूरी अनदेखी हो रही है। जो भी थोड़ा बहुत विकास हो रहा वह हमीरपुर व ऊना में हो रहा है। दो सालों से सुखु अपनी कुर्सी बचाने में लगे है।

प्रदेश की जनता प्रदेश सरकार से तंग आ चुकी है। कांगेस के कुछ विधायक भी सुखु सरकार की कारगुजारियों से खफा है। यह सवाल आज बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व विधायक व मंत्री रहे प्रकाश चौधरी से मिडिया के माध्यम से पुछे।

उन्होंने कहा कि दो बार लगातार हारा नकारा नेता मुझे नालायक विधायक कहता है अगर प्रकाश चौधरी लाइक होता तो बल्ह की जनता लगातार दूसरी बार हार का स्वाद नही चखाती।

बल्ह में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा बल्ह में किये गए विकास पर कांग्रेस सरकार द्वारा ताले क्यों लगाए गए। दुर्गा पुर में आम जनता की सहुलियत के लिए खोला गया वैटनरी अस्पताल क्यों बंद किया, आई टी, रिवालसर थाना, आई, रिवालसर में अस्पताल भवन का मंडी से उद्घाटन करने की क्या जल्दी थी, जिसमें एक साल गुजरने के बाद भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

अभी भी अस्पताल पुरानी बिल्डिंग में क्यों चलाया जा रहा है। रिवालसर बस स्टैंड का शिलान्यास होने के बाद अभी तक इसका कार्य भी अधर में लटका है।

जिस बस स्टैंड का अभी भी पैसा पड़ा हुआ है, अटल यूनिवर्सिटी को बल्ह से सुंदर नगर स्थानांतरित कर दिया गया तो प्रकाश चौधरी क्यों चुप रहे उन्होंने बल्ह के भविष्य के साथ क्यों खिलवाड़ किया।

क्या वह सरकार से इस बात पर पक्ष नहीं रख सकते थे। जो भी कांग्रेस सरकार ने इंस्टिट्यूशन बंद किए हुए हैं और अटल यूनिवर्सिटी को बल्ह से सुंदर नगर के लिए स्थानांतरित किया हुआ है।

बल्ह क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ऊपरी बल्ह डहणू ,लेदा, दूसरे खाबू रिवालसर में दिवाली को भी पानी नही मिला।

बल्ह के विधायक ने घोषणा की है कि 11 नवंबर से अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ बल्ह में हो रहे अन्याय ,बल्ह के विकास को लेकर हो रही अनदेखी को लेकर अनशन पर बैठ रहे है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर धमेश्वर ठाकुर, कमल गुप्ता सहित भाजपा नेता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल आपदा प्रभावित राज्य घोषित, विधानसभा में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट...