कांग्रेस में बन बैठे हैं कुछ महापंडित, गलत साबित हुईं सारी भविष्यवाणियां- सीएम जयराम ठाकुर

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में कुछ महापंडित बन बैठे हैं। इनकी सारी भविष्यवाणियां गलत साबित हुई हैं। जो गला फाड़ कर चीखते थे कि पंजाब में कांग्रेस जीतेगी, अब उनकी बोलती बंद हो चुकी है। अदला-बदली का रिवाज बंद हो चुका है। उतराखंड की तर्ज पर हिमाचल में भी भाजपा सरकार रिपीट होगी। सीएम ने कहा कि एमओयू थोड़ी हुआ कि आम आदमी पार्टी ही सारे फैसले लेगी, हमारा मार्गदर्शन करने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 286 करोड़ रुपये की सौगातें दीं। उन्होंने यहां पर 46 शिलान्यास और उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नादौन शहर के नजदीक कोहला में सबसे पहले हेलीपैड और ट्रांसपोर्ट नगर की आधारशिला रखी।

उसके उपरांत मान खड्ड पर गांव हथोल में बने पुल का उद्घाटन किया। पनसाई मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने जनता की मांग पर गलोड़ में डिग्री कॉलेज खोलने और नादौन में दमकल विभाग का केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पनसाई में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...