कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, हिमाचल प्रदेश सचिव करुण शर्मा आप में शामिल

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

कांगड़ा जिले के पालमपुर में कांग्रेस पार्टी की जड़ें सींचने वाले कांग्रेस के प्रदेश सचिव करुण शर्मा ने हाथ (कांग्रेस) का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी का कुनबा प्रदेश में बढ़ने लगा है।

धर्मशाला से राकेश चौधरी, फतेहपुर से चेतन चंबियाल व अन्य कई नेता पहले ही आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। अब पालमपुर में भी कांग्रेस को झटका लगा है। करुण शर्मा पालमपुर के बिंद्रावन के रहने वाले हैं और पालमपुर में ही दो बार कांग्रेस के ब्लाक सचिव रह चुके हैं और कांग्रेस के प्रदेश सचिव पद पर तैनात हैं।

उन्होंने कांग्रेस छोड़ आप का दामन थाम कर बड़ा झटका दिया है। करुण शर्मा हिमाचल के पालमपुर विधानसभा से एक बड़ा चेहरा हैं। प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने गर्मजोशी से उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल कराया ।

बताया जा रहा है कि करुण शर्मा सिद्धपुर सरकारी पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं। 1995 से 2021 तक लगातार प्रधान के पद पर रहे। करुण शर्मा पहली बार 2008 तथा दूसरी बार 2010 में पालमपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2014 में पहली बार पालमपुर संगठनात्मक के जिलाध्यक्ष भी बने। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव 2018 में भी बनाए गए हैं। अब पालमपुर में भी आम आदमी पार्टी की धार मजबूत हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...