कांग्रेस ने खोला नगरोटा के विधायक के खिलाफ मोर्चा, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

नगरोटा, राजीव जस्वाल

नगरोटा बगवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को एसडीएम शशिपाल नेगी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह चौधरी ने बताया कि विधायक द्वारा अपने पद एवं शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए सिविल हस्पताल नगरोटा बगवां में कोरोना संक्रमण से पीड़ित महिला का इलाज करवाने के संबंध में जांच करवाए जाने एवं दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां में आम बीमारी का इलाज करवाने के लिए रोजाना आसपास के जरूरतमंद लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। इस अस्पताल में करोना संक्रमण से पीड़ित लोगों के इलाज की सुविधा नहीं है बावजूद उसके चार दिन के लिए इस अस्पताल में करोना संक्रमण से पीड़ित महिला को भर्ती किया गया। कोरोना संक्रमण से पीड़ित महिला के भर्ती किए जाने पर चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों एवं रोजाना आने वाले जरूरतमंद मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए उनकी जान जोखिम में डाली गई।

कोविड-19 के तहत निर्धारित नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अंजाम में लाई जाए। कोरोना संक्रमण से पीड़ित महिला का इलाज करवाए जाने से कोई आपत्ति नहीं है परंतु उनका इलाज टांडा एवं धर्मशाला अस्पताल में करवाया जा सकता था। शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए सैकड़ों लोगों की जान को जोखिम में डालना तर्कसंगत नहीं है। सरकार द्वारा बनाए जाने वाले कानून एवं नियमों की धज्जियां यदि जनप्रतिनिधि उड़ाने लगे तो आम जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...