कांग्रेस नेता पर मरीजों की जांच कर रहे डॉक्टर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट, हिमखबर डेस्क

मेडिकल कॉलेज चम्बा की मेडिसन ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे विशेषज्ञ के साथ दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

यह आरोप किसी मरीज नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता पर लगा है। आरोप है कि कांग्रेस नेता कुछ दिन पहले जबरन ओपीडी में घुस आया। उसने मरीजों की जांच कर रहे विशेषज्ञ के साथ अभद्र व्यवहार किया। विशेषज्ञ ने उसे ओपीडी से बाहर जाने के लिए कहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली।

मेडिकल कॉलेज फैकल्टी एसोसिएशन ने चंबा थाना में कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से भी शिकायत की गई है।

एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर मानिक सहगल के बोल

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि मेडिसन की ओपीडी में मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। सुबह से शाम तक विशेषज्ञ मरीजों का इलाज करने में डटा रहता है। ओपीडी बंद होने के बाद विशेषज्ञ वार्ड में जाकर मरीजों की जांच करता है।

ऐसे विशेषज्ञ के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर मरीज और तीमारदार भी विरोध कर रहे हैं। जब ओपीडी में व्यक्ति विशेषज्ञ से अभद्र व्यवहार कर रहा था तो वहां मौजूद मरीजों ने उसे वहां से हटाया। अन्यथा, वह वहां से जाने को तैयार नहीं था। उन्होंने पुलिस विभाग से मांग की है कि डॉक्टर के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...