कांग्रेस की बेरोजगार यात्रा में शामिल होकर बेरोजगार युवाओं के बने सारथी

--Advertisement--

Image

शिमला,24 – जसपाल ठाकुर 

जुलाई कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में आगामी कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के लिये एक ऐसी नीति बनाई जाएगी जिससे उन्हें रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा हो सकें।

उन्होंने कहा कि आज बढ़ती बेरोजगारी से युवा हतोत्साहित हो रहें है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें ज्यादा हतोत्साहित होने की जरूरत नही है। प्रदेश में जयराम सरकार के चार महीने शेष रह गए है और उसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस युवा ब्रिगेड की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस के अग्रणी संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एनएसयूआई व कांग्रेस युवा ब्रिगेड बहुत ही मजबूत और सशक्त है।

उन्होंने कहा कि इन्ही संगठनों से निकलने वाले हमारे युवा साथी पार्टी को सही दिशा में आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित होते है,क्योंकि कांग्रेस एक पार्टी ही नही एक ऐसी विचार धारा है जो बगैर किसी भेदभाव के सभी को एकसाथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज देश बहुत ही विकट स्थिति से गुज़र रहा है।बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसी समस्या बन गई है जिससे देश का आम नागरिक बहुत ही परेशान है। भाजपा की सरकार किसी की आवाज नही सुन रही है। देश के लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस युवा ब्रिगेड का आह्वान किया कि वह कांग्रेस की बेरोजगार यात्रा में शामिल होकर बेरोजगार युवाओं के सारथी बने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई पर के खिलाफ लड़ना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोगों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये आगे आना है।

विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश की जयराम सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें सेब बागवानों की कोई चिंता नही है।उन्होंने कहा कि सरकार बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है।उन्होंने कहा कि बगावानो वे किसानों के साथ भी अन्याय के खिलाफ कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

इस अवसर पर प्रदेश काँग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अनुराग ठाकुर ने कहा कि काँग्रेस सेवा दल प्रदेश काँग्रेस में विधान सभा चुनावों में कंधे से कंधा मिला कर चलेगा और काँग्रेस प्रताशीऔं की जीत सुनिश्चित करेगा ।

ये रहें मौजूद

इस अवसर पर काँग्रेस सेवा दल युवा ब्रिगड़ शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, धर्मेंदर वर्मा, संजीव गंगता अमित गर्ग, राज डोरजे नेगी ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित युवा ब्रिगड़ के पधाधिकारी एवं अनय कार्यकर्ता उपस्टिथ थे !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...