कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की बैठक में पार्टी के पदाधिकारी आपस में भिड़े, महासचिव को जड़ दिया थप्पड़,चले लात घूंसे

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की बुधवार को हुई बैठक में पार्टी के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। मामला यहां तक पहुंच गया कि बैठक में एक युवक ने जिला महासचिव को थप्पड़ तक जड़ दिया।

दरअसल विधानसभा क्षेत्र बड़सर में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार को हमीरपुर में आयोजित बैठक में सवाल उठे।

कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ओहदा हासिल करने के लिए ही शामिल हुए हैं, लेकिन ऐसे लोग न तो पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेते हैं और न ही किसी तरह का सहयोग करते हैं।

इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन कालिया ने बैठक में खड़ा होकर अपना पक्ष रखने का प्रयास किया तभी बैठक में उपस्थित एक व्यक्ति ने उठ कर उन्हें थप्पड़ मार दिए, जिसके बाद बैठक में काफी हंगामा हुआ।

ये रहे मौजूद

इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार, उपाध्यक्ष नरेश लखनपाल, केसीसी बैंक के पूर्व निदेशक अनिल वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव कमल पठानिया और महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी समेत अन्य मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...