कांग्रेसी नेता भाई राजेंद्र ठाकुर हत्या कांड मामले में चार आरोपी अरेस्ट, पांचवें ने हाई कोर्ट से ली अग्रिम जमानत

--Advertisement--

संगड़ाह, 24 अगस्त – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के कांग्रेसी नेता बृजराज ठाकुर के भाई राजेंद्र ठाकुर के हत्या कांड मामले में 4 आरोपी हत्यारों को संगडाह पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं पांचवें आरोपी रजत लालटा निवासी मंझोली तहसील कुपवी शिमला बुधवार को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने के बाद पुलिस जांच में शामिल हुआ।

शिमला के मंझोली गांव का 24 वर्षीय रजत लालटा इस मामले का आखिरी आरोपी बताया जा रहा है। मामले के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने व इलाके में नशे के अवैध धंधे से जुड़े लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के मुद्दे पर हरिपुरधार में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा गया।

हरिपुरधार के समीप गत 14 अगस्त की रात हुए राजेन्द्र ठाकुर हत्या कांड के 4 आरोपी सौरभ मांटा, लक्की, नरेश चौहान व रमेश को सोलन, पंजाब व हरिपुरधार से पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

DSP संगड़ाह के बोल

वहीं DSP संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल ने बताया कि शिमला का आरोपी रजत लालटा अग्रिम जमानत के बाद पुलिस जांच में शामिल हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...