कांगड़ा से शिव गुलेरिया बने राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एनएमसी के प्रदेश सचिव

--Advertisement--

बीबीएन – अजय सूर्या

नगरोटा सूरियां कांगड़ा के वरिष्ठ पत्रकार शिव गुलेरिया को देहरा में हुईं राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ हिमाचल की बैठक मे सर्वसम्मति से हिमाचल का प्रदेश सचिव चुना गया।

इस दौरान प्रदेश कार्य समिति की बैठक एन एम सी के प्रदेशाध्यक्ष शांति गौतम की अध्यक्षता में देहरा स्थित लोकनिर्माण विभाग के सर्किट हाउस में हुईं। जहाँ हिमाचल के अलग अलग जिलों, मंडलों व उपमंडलों से एन एम सी के कई पदाधिकारी व संगठन सदस्य शामिल हुए।

देहरा इकाई की ओर से चैन सिंह ने अपने सम्बोधन में शिव गुलेरिया के जीवन, संगठन बारे व उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किये गए सराहनीय कार्यों से सभी को अवगत करवाया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय सदस्य व प्रदेशाध्यक्ष शांति गौतम ने वर्त्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव गुलेरिया को सर्वसहमति से हिमाचल राष्ट्रिय पत्रकार महासंघ एन एम सी का सचिव चुना गया ।

बता दें देहरा के वरिष्ठ पत्रकार शिव गुलेरिया लंबे अरसे से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इस दौरान लम्बे अरसे से एन एम सी के साथ जुड़े रहे है।

वर्त्तमान में महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिव गुलेरिया को संगठन में अब एक और प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

इसके लिये शिव गुलेरिया ने ये महत्त्व पूर्ण जिम्मेवारी सॉंपने के लिए राष्ट्रीय चेयरमैन सुरेश कदम नेशनल, प्रेजिडेंट रेनू हजारिका, कार्य कारिणी व प्रदेश अध्यक्ष शांति गौतम का आभार जताया है।

साथ ही उन्होंने कहां की जो जिम्मेदारी उन्हें संगठन की ओर से दी गई है उसे वह सब के सहयोग से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...