कांगड़ा से अमित वर्मा आए चुनावी मैदान में, विशाल जनसभा को किया संबोधित

--Advertisement--

Image

कांग्रेसी अमित वर्मा ने श्री बृजेश्वरी कांगड़ा में दर्शन के उपरांत ही चुनावी सफर की शुरुआत।

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

कांगड़ा के रहने वाले अमित वर्मा ने परिवार सहित ब्रजेश्वरी माता कांगड़ा के दर्शन करने के साथ ही अपने चुनावी सफर की शुरुआत कर दी है।

अमित वर्मा ने आज सुबह करीब 10:00 बजे श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में परिवार सहित दर्शन किए। इसके बाद वह कांगड़ा की राजपूत सभा में विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे।

आज की जनसभा में लोगों ने भारी संख्या में उनका साथ दिया। युवा वर्ग ने जमकर अमित वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए।

अमित वर्मा ने अपनी चुनावी सफर की शुरुआत करते हुए बताया कि वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए लोगों के भारी समर्थन के साथ यहां आज आए हैं और लोगों ने उन्हें जो समर्थन दिया है व बढ़-चढ़कर उनका साथ दिया इसके लिए वह उनका धन्यवाद भी करते हैं।

अमित वर्मा ने बताया कि उनकी पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है। सबसे पहले वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन करेंगे यदि उन्हें कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिली तो फिर भी वह आजाद चुनाव लड़ेंगे और लोगों के मुद्दों को जीत हासिल करते ही हल करने की शुरुआत करेंगे।

अमित वर्मा ने कहा कि अगर वह कांगड़ा की जनता के सहयोग से चुनाव जीतकर आते हैं तो कांगड़ा विधानसभा की जनता की समस्याओं को हल करने की उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने आज खुले मंच से ऐलान करते हुए कहा कि जल्द ही वह एक हेल्पलाइन नंबर भी जनता के लिए जारी करने वाले हैं. जिसके माध्यम से कांगड़ा के समस्त क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं को लेकर हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायतें भेज सकेंगे।

जनता की तमाम समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने का उनका पूरा प्रयास रहेगा। कांगड़ा की समस्यायो के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि आज विधानसभा कांगड़ा की विभिन्न पंचायतों में खिलाड़ियों को खेल के लिए बेहतरीन मैदान उपलब्ध नहीं है।

चुनाव जीत कर आने के बाद उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में बेहतरीन खेल के मैदान खिलाड़ियों के लिए मौजूद करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इसके साथ ही जनता के मुद्दों पर कहते हुए उन्होंने बताया कि कांगड़ा शहर में आवारा बंदरों, बेसहारा पशुओ और लगातार बढ़ रहे कुत्तों के आतंक से भी जनता परेशान हो चुकी है। जनता के बार-बार आग्रह करने पर भी प्रशासन द्वारा जनता को अब तक जरा भी राहत नहीं मिली है।

अमित वर्मा ने मंच से आगे कहते हुए बताया कि कांगड़ा शहर में यातायात की समस्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके लिए वह चुनाव जीतने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था को बनाने के लिए बेहतरीन प्रयास करेंगे।

कांगड़ा की सड़कों की स्थिति के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में विभिन्न क्षेत्रों में सड़के बनाने के बाद कुछ ही समय में उखाड़ दी जाती है जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद उनके पूरे प्रयास रहेंगे की शहर की जनता को इस तरह की समस्याओं से ना जूझना पड़े।

विधायकों के बारे में बोलते हुए उन्होंने बताया कि वह अन्य विधायकों की तरह नहीं होंगे जो मौका देख कर अपने दल बदल ले। वह लोगो को दरकिनार करते हुए दल बदल कर अपने फायदे के लिए चुनाव लड़ने नही आ रहे है बल्कि जनता के भरपूर सहयोग के लिए मैदान में उतरे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...