कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनावों की घोषणा होने के बाद एसडीएम कांगड़ा ने बुलाई पत्रकार वार्ता

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश में भारत चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। इसी के चलते आज एसडीएम कांगड़ा आईएएस अधिकारी नवीन तंवर ने चुनावों के उपलक्ष्य पर पत्रकार बंधुओ से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

इसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगी, 25 अक्टूबर को नॉमिनेशन भरे जाएंगे, 27 अक्टूबर को छटनी की जाएगी और 29 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा।

12 नवंबर को एक चरण में ही पूरे हिमाचल प्रदेश में मतदान करवाया जा रहा है। चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर 2022 को आएंगे। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता लगते ही उन्होंने कमेटियों का गठन कर दिया है।

जिनके द्वारा सरकारी, सार्वजनिक और निजी स्थानों पर सरकार की उपलब्धियों वाले सभी होल्डिंग, बैनर इत्यादि उतारने का काम शुरू कर दिया गया है और इस कार्य को इसके लिए निश्चित समय के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने यह जानकारी भी दी कि इस बार चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से ऊपर वाले मतदाताओं और दिव्यांग जनों को घर से ही मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। जिसमें यह मतदाता पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मतदान का प्रयोग घर बैठकर कर पाएंगे।

मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए आमजन की भागीदारी भी इस बार चुनाव आयोग ने सुनिश्चित की है। इसके लिए उन्होंने सी वीजन एप लॉन्च किया है जोकि मोबाइल फोन द्वारा प्रयोग किया जा सकता है।

यदि कोई व्यक्ति कहीं पर भी चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी होते हुए देखता है तो वह इस ऐप के माध्यम से वहां की जानकारी सांझा कर सकता है और जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के दौरान 50000 से अधिक राशि एक साथ अपने पास नहीं रख सकता है यदि किसी के पास 50,000 से अधिक धनराशि प्राप्त होती है तो जिला स्तर पर एडीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के पास इसकी जानकारी देनी होगी और यदि वह जानकारी नहीं दे पाता है तो उस पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी व राशि को जब्त भी किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 101 पोलिंग स्टेशन है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से उन्होंने यह अपील की है कि चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे और अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...