कांगड़ा : पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए चुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले में पंचायती राज संस्थाओं की रिक्त सीटों के लिए चुनाव 2 मई को होंगे। मतदान सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में पहली अप्रैल से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

उन्होंने बताया कि प्रधान, उप प्रधान तथा पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के चुनाव को लेकर संबंधित ग्राम पंचायत में जबकि पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर संबंधित संपूर्ण ब्लॉक (नगर निकाय क्षेत्र को छोड़ कर) में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल अथवा उससे पहले मतदान केंद्र की सूची प्रकाशित की जायेगी।

ये है चुनाव का शेड्यूल

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि 13, 17 और 18 अप्रैल को प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक निर्दिष्ट स्थान पर नियुक्त अधिकारी (प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सदस्य के लिए संबंधित बीडीओ तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए संबंधित एसडीएम) के समक्ष नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

19 अप्रैल को सुबह 10 बजे नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 21 अप्रैल को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। 2 मई को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगी।

मतदान समाप्ति के तुरंत बाद प्रधान, उप प्रधान और पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतों की गिनती संबंधित पंचायत मुख्यालय पर होगी, और प्रक्रिया पूर्ण होते ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को विकास खंड मुख्यालय पर सुबह 9 बजे से होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

यहां हैं चुनाव

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले के 15 ब्लॉक में विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान तथा पंचायत सदस्यों के अलग-अलग रिक्त पदों के साथ ही पंचायत समिति धर्मशाला के वार्ड बगली-13 और पंचायत समिति लंबागांव के वार्ड कोटलू-2 में सदस्य के रिक्त पद के लिए चुनाव होगा।

उन्होंने बताया कि प्रधान, उप प्रधान और पंचायत सदस्य के अलग अलग रिक्त पदों के लिए विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत चौगान, टिकरी डूहकी, माधो नगर और क्योरी, विकास खंड भवारना की ग्राम पंचायत बड़सर, घाड़, थला उआरला, विकास खंड बड़ोह की थाना खास पंचायत, विकासखंड देहरा की ग्राम पंचायत द्रंग, घरना,छिलगा, कोपड़ा और देहरू, विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत जुहल, भटला और टऊ, विकासखंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत कोडल, भोलखास, तलाड़ा, घुरियाल, मैरा, झौंका रतियाल, विकास खंड इंदौरा की कुडसां, भपू और डागला पंचायत में चुनाव होगा।

विकास खंड कांगड़ा की ग्राम पंचायत सलोल, समीरपुर खास, हार जलाड़ी, विकासखंड लंबागांव की ग्राम पंचायत जलेट, विकासखंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत हार, पलौदा, कटोरा,सोलधा और जांगल, विकासखंड पंचरूखी की ग्राम पंचायत बंड-विहार, मौलीचक और सलयाणा, विकासखंड रैत की मूंदला, प्रगोड़, थारू ,भितलू, लपियाणा, विकासखंड प्रागपुर की ग्राम पंचायत बडल, विकासखंड सुलह की बलोआ, धीरा, कोना,काहनफट, रड़ा तथा बटाहण और विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत रिट उपरली में चुनाव होगा।

वहीं, पंचायत समिति धर्मशाला के वार्ड -13 में बगली तथा मनेड और पंचायत समिति लंबागांव के वार्ड कोटलू-2 में कोटलू, पपलाह तथा बंदाहू पंचायत शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...