
ज्वालामुखी- शीतल शर्मा
कांगड़ा जिले के रक्कड़ में चंदन के करीब 20 पेड़ों पर वन माफिया ने कुल्हाड़ी चलाई है। पुलिस थाना रक्कड़ से करीब एक किलोमीटर दूर पंजपीरी मंदिर के पास पेड़ कटे हैं। तस्कर चंदन के पेड़ों को जड़ समेत ही ले गए हैं। सिर्फ एक या दो बड़े चंदन के मोछे ही छोड़े हैं।
इस मामले में वन विभाग के कर्मचारी भी कटान से अनभिज्ञ हैं। इससे पहले भी क्षेत्र में वन माफिया सक्रिय रह चुका है। पंजपीरी में सरकारी भूमि से चंदन के इतने पेड़ों का अवैध कटान सबसे बड़ा मामला है।
इस मामले की जानकारी नहीं है। उक्त स्थान पर टीम भेज रहे हैं। विभाग अपने स्तर पर जरूरी कार्रवाई करेगा।
क्या कहते है चंद्रपाल सिंह, डीएसपी ज्वालामुखी
मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। इसकी जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
