
देहरा – शिव गुलेरिया
आज दिनांक 02/03/2023 को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी -बलारड़ू ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 के उपलक्ष में गाँव जीजल में नाबार्ड द्वारा चलाये गये प्रशिक्षण शिविर में लोगों को जागरूक किया l इस में गाँव जीजल अधवाणी की महिलाओं ने भाग लिया l
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी -बलारड़ू के शाखा प्रबन्धक रविन्द्र कुमार राणा ने घरेलु उत्पादन से ढींगरी ओर मशरूम की जैविक खेती कर के सक्रीय बचत और बजट का निर्माण कैसे किया जायेl
डिजिटल वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कैसे विवेक पूर्ण तरीके से किया जाये तथा सरकार द्वारा नाबार्ड के माध्यम से चलाई गई योजनाओं जीवन ज्योति बीमा योजना , जीवन ज्योति स्वास्थय बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी l गाँव के प्रधान मति अनिता देवी ने कांगड़ा बैंक का आभार व्यक्त किया l
