
जसवां परागपुर – आशीष कुमार
जसवां परागपुर विधानसभा के क्षेत्र संसारपुर टेरेस के कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा संसारपुर टेरेस द्वारा रीड़ी कुठेड़ा में लोगों को बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक करवाया गया। यह आयोजन शाखा प्रबंधक विपिन कुमार की अध्यक्षता में किया गया ।
इसमें शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने लोगों को बैंक की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने ए. टी. एम के बारे में किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि सभी बैंक द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में जागरूक करवाया गया। उन्होंने बताया कि बैंक संबंधी पिन कोड व ओ.टी.पी पिन किसी को ना बताएं ।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान बैंक के शाखा प्रबंधक विपिन कुमार, अशोक कुमार, प्रेम लता, संदेश कुमारी व बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।
