कांगड़ा की जनता के सबर का इम्तिहान ना ले सरकार: नेहरिया

--Advertisement--

केंद्रीय विश्वविद्यालय का शीघ्र काम शुरू करवाये सरकार, कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से सिर्फ एक साल में ही सड़कों पर उतरे लोग

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार कांगड़ा की जनता के सबर का इम्तिहान ना ले और शीघ्र ही केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल में बनने वाले परिसर का निर्माण कार्य शुरू करवाये।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से ही सिर्फ एक साल में जनता सड़कों पर उतर आई है। मात्र 30 करोड़ रूपये के लिए जदरांगल में बनने वाले सीयू परिसर का निर्माण शुरू नहीं करवाया जा रहा। पूर्व विधायक ने कहा कि पिछले एक साल से प्रदेश में कोई भर्ती ना होना और परीक्षा परिणामों को रोककर रखना बेरोजगारों से धोखा है।

प्रदेश के चिकित्स्क और बिजली कर्मी वेतन के मामले को लेकर हड़ताल पर हैं, तो पंचायती राज कर्मचारियों क़ी हड़ताल को सरकार ने मनमाने रवेये से कुचल दिया है। कोरोना योद्धाओं को नौकरी से निकाला जा रहा है। पूर्व विधायक नेहरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के मनमाने रवेये के चलते आज हर वर्ग परेशान होकर सड़कों पर उतर रहा है।

तीर्थ स्थल स्वछता अभियान के तहत गीता भवन में की सफाई

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तीर्थ स्थल स्वछता अभियान के तहत आज कोतवाली स्थित गीता भवन में सफाई की। इस दौरान पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर मंदिर परिसर की सफाई की।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम धर्मशाला की उप महापौर तजिन्द्र कौर, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील मनोचा, पूर्व मंडल महामंत्री राजेश वर्मा, महिला मोर्चा से वरिष्ठ कार्यकर्ता कांता सोनी, नीलम सूद, रीता वर्मा, राजेश महाजन, युवा वर्ग से सुशील कपूर, अभिषेक कश्यप, निखिल कपूर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...