कांगड़ा की कनेड़ में मनूणी खड्ड में बही युवतियां, एक की मौत

--Advertisement--

Image

दिल्ली से रिश्तेदारों के घर आई थी अभागी, दो को ग्रामीणों ने बचाया

कांगड़ा – राजीव जसवाल

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कनेड़ में दिल्ली से अपने मंगेतर ओमवीर सिंह वह अन्य रिश्तेदारों के साथ घूमने आई 22 वर्षीय श्रद्धा मनूणी खड्ड में आई बाढ़ में बह गई। लडक़ी को बचाने के लिए ग्रामीण खड्ड में उतर गए, लेकिन जब तक उसे बचाया जा सका तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्राम पंचायत कनेड़ के उपप्र्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी है। गगल पुलिस थाना के सह-थाना प्रभारी भूपी सिंह ठाकुर ने बताया कि ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेज दिया है ।

उधर, धर्मशाला भाजपा मंडलाध्यक्ष अनिल चौधरी व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय यह तीन युवतियां खड्ड में गई थी, उस समय पानी का बहाव कम था। लेकिन अचानक जलस्तर बढऩे से तीनों पानी के बहाव में बह गई। किनारे पर बकरियां चरा रहे ग्रामीणों ने दो को तो बचा लिया, लेकिन एक की मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...