कांगड़ा अस्पताल में जल्द भरे जाएंगे खाली पद

--Advertisement--

Image

रोगी कल्याण समिति की बैठक की एसडीएम कांगड़ा ने की अध्यक्षता, वार्षिक बजट 93 लाख 16537 किया पारित

कांगड़ा – राजीव जसवाल

रोगी कल्याण समिति की बैठक सिविल अस्पताल कांगड़ा में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने की। बैठक में वार्षिक बजट पेश कर महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

वहीं, सिविल अस्पताल कांगड़ा द्वारा 2022-23 के लिए वार्षिक बजट में 93 लाख 16537 रुपए विभिन्न कार्यों में खर्च करने का अनुमान लगाया गया।

इस दौरान एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि रोगी कल्याण समिति की बैठक में पिछले व वर्ष हुए खर्चे बड़े अगले वर्षों अगले वर्ष होने वाले खर्च को अनुमोदित किया गया।

उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशासन तत्पर है। कुछ समस्याओं को चिन्हित कर नए प्रोपोजल बनाकर उन्हें आगे भेजा जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा सके।

वहीं अस्पताल में चल रहे विभिन्न रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा तथा कांगड़ा अस्पताल को एक वाहन भी उपलब्ध करवाने वाले मांग की गई है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

बैठक में लोगों को हिम केयर और आयुष्मान भारत योजना संबंधित जानकारी पहुंचाने के विषय पर चर्चा की गई।

वहीं, अस्पताल द्वारा दी गई दुकानों का किराया दस प्रतिशत बढ़ाया जाएगा तथा मेडिकल फीस को 150 से बढ़ाकर 200 करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान एसएमओ कांगड़ा विवेक करोल, डाक्टर संजय भारद्वाज, वेद प्रकाश शर्मा, नरेंद्र त्रेहन, नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा सहित अन्य मेंबर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...