काँगड़ा: जिला के विभिन्न क्षेत्रों में 18 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना

--Advertisement--

Image

मौसम विभाग का पूर्वानुमान 17 तथा 18 जुलाई को होगी भारी बारिश, लोगों को नदी नालों के किनारे नहीं जाने की हिदायतें    

धर्मशाला, 14 जुलाई। राजीव जस्वाल

मौसम विभाग द्वारा कांगड़ा जिला में 18 जुलाई तक मौसम खराब रहने तथा बारिश की संभावना बताई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि 15 जुलाई को जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, 16 जुलाई को भी विभिन्न क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा जबकि मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में 17 तथा 18 जुलाई को भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि आगामी चार दिनों तक सभी लोगों को नदी नालों तथा खड्डों के किनारे जाने की मनाही की गई है इसके साथ ही पर्यटकों को भी धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में अपने टूअर को स्थगित करने का आग्रह किया गया है ताकि किसी भी स्तर पर असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के सभी अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा मोबाइल व अन्य माध्यमों से जिला कंट्रोल रूम तथा उपमंडल कंट्रोल रूम के संपर्क में रहें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में राहत कार्यों के लिए त्वरित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए जिला तथा उपमंडल स्तर पर भी होमगार्ड की टीम के साथ साथ वालंटियर्स की टीमें भी गठित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपदा प्रबंधन के लिए पहले से ही तैयारी करके रखें इसके साथ ही पीडब्लयूडी विभाग को मार्गों इत्यादि के अवरूद्व होने की स्थिति में जेसीबी तथा अन्य उपकरणों को तैयार करने रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन का प्लान भी तैयार किया गया है तथा सभी विभागों के नोडल अधिकारियों का संपर्क नंबर की सूची भी तैयार की गई है ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रभाव से राहत कार्यों को पूरा किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...