काँगड़ा: घर में काम करने वाली नौकरानी ने उड़ाए 22 लाख

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत में गणेश बाजार के एक कारोबारी के घर से 22 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला से पुलिस ने 8.56 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार कारोबारी को व्यापार के सिलसिले में पैसों की आवश्यकता पड़ने पर उसने घर की अलमारी में कुछ दिन पूर्व रखे पैसे लाने को कहा। अलमारी से पैसे गायब होने पर घर के सदस्यों के होश उड़ गए और उन्होंने अपने तौर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

घर में साफ सफाई का काम करने वाली नौकरानी पर उनको शक हुआ और वह पंचरुखी स्थित उसके किराये के घर में जा पहुंचे। कारोबारी और उसके परिजनों ने नौकरानी से पैसे वापस करने का आग्रह किया, लेकिन नौकरानी उलटा उन्हें फंसाने की बात करने लगी। बाद में मामला पुलिस के सामने लाया गया।

इस महिला को कारोबारी ने एक माह पूर्व नौकरी से निकाल दिया था। बताया जा रहा है कि महिला ने पालमपुर में एक बैंक में लॉकर ले रखा है और पपरोला से एक सुनार की दुकान से गहनों की खरीदारी भी की है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य सामान भी खरीदा है।

पंचरुखी में तलाशी के दौरान महिला से दस-दस रुपये के नए नोटों के बंडल भी बरामद हुए हैं। कारोबारी के अनुसार उसकी अलमारी से 2,000 हजार रुपये के नोटों के बंडल गायब हुए हैं। उधर, महिला ने बताया कि 10 रुपये की नए नोटों के बंडल भी उसने उन्हीं के घर से चुराए हैं।

थाना प्रभारी पूजा कौंडल ने बताया कि शिकायत के बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया है। कुछ राशि बरामद की गई है और जल्द ही शेष राशि के बरामद होने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...