काँगड़ा: सौतेली मां ने बच्ची पर फेंका उबलता पानी, फिर जंगल में छोड़ा

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

उपमंडल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने पहले 5 साल की मासूम बच्ची पर उबलता पानी फेंका, इसके बाद बच्ची को पास में लगते जंगल में छोड़ दिया। बच्ची को यहां जख्मी हालत में किसी व्यक्ति ने तड़पते देखा।

हैरानी की बात यह है कि जब मां को लगा कि सच्चाई सामने आने वाली है तो उसने बच्ची के गुम होने का ड्रामा रचा और बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की बजाय घर पर ही उपचार देती रही।

जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में मामला आया, तुरंत ही बच्ची को नूरपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां बच्ची का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि परिजन पिछले एक सप्ताह से बच्ची का घर पर ही उपचार दे रहे थे।

मासूम बच्ची इतने दिनों से घर पर ही जख्मों के ताव सह रही थी। यदि बच्ची को समय रहते अस्पताल में भर्ती करवाया जाता तो शायद बच्ची की हालत इतनी नहीं बिगड़ती। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी सुहाना देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आरोपी महिला का कहना है कि एक सप्ताह पहले जब वह घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी, तो इस दौरान बच्ची पर गर्म पानी फेंक दिया था।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

उधर, एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...