काँगड़ा में मर्डरः अवैध संबंधों के चलते महिला का कत्ल, प्रेमी सहित 3 गिरफ्तार, जंगल में मिली थी लाश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में महिला के मर्डर केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला के प्रेमी सहित ये तीन आरोपी अलग अलग जगह से पकड़े गए हैं। गौरतलब है कि 10 अप्रैल को महिला की हत्या के बाद लाश को जंगल में फेंक दिया गया था। अब पालमपुर पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है।

जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को पालमपुर के पास गलू लंघा के जंगल में एक प्रवासी महिला की लाश मिली थी। महिला की पहचान पिंकी देवी पत्नी दिनेश तुरी के रूप में हुई थी। महिला थाना नावाडीह पैंक वोकार झारखंड की रहने वाली थी और पालमपुर के भवारना में मजदूरी करती थी।

इस दौरान वह घर से अचानक लापता हो गई थी तो परिजनों ने 10 अप्रैल को भवारना थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद बीते सोमवार को महिला की लाश जंगल में मिल थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को पता चला था कि महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है।

पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई तो बिहार के चंपारण के मोंटू कुमार (28) साल दिल्ली से उसकी सास के मकान से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद बिहार के मधुबनी के छोटे लाल (28) और मोती लाल (40) को राजपुर टांडा से गिरफ्तार किया गया है।

महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पिंकी के मोंटू कुमार से अवैध संबंध थे और वह उस पर शादी करने या पैसे देने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर 10 अप्रैल को पिंकी को अपनी बाइक पर बंदला लेकर गया और फिर लोहे की रॉड से पिंकी के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतारा दिया।

बता दे कि मामले की जांच में पुलिस को एक सप्ताह का वक्त लगा। पालमपुर पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...