काँगड़ा: भेडू महादेव की चांदड़ बमियाल पंचायत की दुधला पहाड़ी पर निकला दूध

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विकास खंड सुलह स्थित भेडू महादेव की चांदड़ बमियाल पंचायत की दुधला पहाड़ी पर फिर दूध निकला है। यह दूध 1978 के बाद दूसरी बार निकला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय पंचायत में मनरेगा में महिलाएं इस स्थान के पास काम कर रही थीं तभी उन्हें दूधनुमा पदार्थ बहता हुआ दिखाई दिया।

उन महिलाओं ने इस बारे में गांव के लोगों को सूचित किया। उसके बाद यह बात सब तरफ फैल गई। थोड़ी ही देर में कई लोग यहां पहुंच गए और बाबा बर्फानी के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। स्थानीय निवासियों की मान्यता है कि यह बाबा बर्फानी नाथ का प्रसाद है।

बता दे कि सन् 1978 में यहां सड़क की सुविधा भी नहीं थी, लेकिन अब चांदड़-ढाटी रोड पर बमियाल गांव की दुधला पहाड़ी पर यह फिर से चमत्कार हुआ है। चांदड़ बमियाल पंचायत की प्रधान अनुपमा कुमारी व उनके पति संजय कुमार भी इस जगह पर आए थे।

गढ़ जमुला के पूर्व प्रधान विनोद धीमान ने बताया कि यहां पर लगभग शाम तक 700 श्रद्धालु यहां पर माथा टेक चुके हैं। यह स्थान दूधनुमा पदार्थ निकलने से लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है, लेकिन सच में यह पदार्थ क्या है इसका शोधकर्त्ताओं द्वारा इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...