काँगड़ा: ट्रक व स्कूटी में जोरदार टक्कर, हादसे में प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत, एक अन्य घायल

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कांगड़ा टांडा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत हो गई जबकि एक प्रशिक्षु युवती गंभीर रूप से घायल हुई है।

स्कूटी को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक प्रशिक्षु डॉक्टर की पहचान पीयूष पाल (32) पुत्र पति रामपाल निवासी महाराष्ट्र के तौर पर हुई है। पीयूष मेडिकल कॉलेज टांडा में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीयूष बुधवार रात 10 बजे के करीब कांगड़ा बाईपास रोड से होकर टांडा जा रहा था। इसी दौरान पुल के पास उसकी स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे स्कूटी चालक पीयूष और पीछे बैठी प्रशिक्षु युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को इलाज के लिए टांडा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पीयूष को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती का उपचार जारी है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...