काँगड़ा एयरपोर्ट पर कोई आपत्ति है, तो एक महीने में बताएं

--Advertisement--

काँगड़ा एयरपोर्ट पर कोई आपत्ति है, तो एक महीने में बताएं, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की फाइनल नोटिफिकेशन के बाद होगी ऑब्जेक्शन पर सुनवाई

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। राज्य सरकार की ओर से फाइनल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद हवाई अड्डे के विस्तार का काम जल्द शुरू हो जाएगा।

अब इस अधिसूचना के जारी हो जाने के बाद प्रभावित लोगों को अब एक माह का समय किसी भी तरह की शंका या अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने का दिया जाएगा। उसके बाद ऑब्जेक्शन पर हियरिंग होगी।

ऐसे में अब राज्य सरकार की हरी झंडी के बाद लैंड कलेक्टर का काम बढ़ जाएगा। यानी 30 दिनों तक लोग अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इस सारी प्रक्रिया के बाद भूमि संबंधि तमाम अवार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा।

इसके बाद पर्यटन विभाग से अवार्ड मनी की डिमांड की जाएगी और प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मुआवजा राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि इस सारी प्रक्रिया में भी कुछ माह का समय लगेगा।

आसपास ही बसाए जाएंगे प्रभावित

विस्थापितों को बसाने के लिए उनके नजदीकी क्षेत्र में भी भूमि चयन किया गया है। कांगड़ा व शाहपुर तहसील के प्रभावित उनके क्षेत्र केे दायरे में ही बसाए जाएंगे।

इनमें कांगड़ा क्षेत्र के तहत टांडा खोली, उपरेहड़, घुंडी, हार, चौंधा और शाहपुर के तहत बैंटलू, कियोड़ी, रनेड़ व हार मुहाल शामिल हैं।

प्रभावित भूमि के लिए बनाई गई कार्ययोजना का निरीक्षण लैंड कलेक्टर या उपायुक्त कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में कर सकते हैं।

942 परिवार प्रभावित

एयरपोर्ट विस्तार के लिए गगल व आसपास के 14 गावों की 122 हेक्ेटयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें करीब 942 परिवार प्रभावित होंगे। इनमें 10 गांव कांगड़ा और चार गांव शाहपुर तहसील के हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात

हिमख़बर डेस्क  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को...

हारचक्कियां में खुला टैक्सी यूनियन का ब्रांच ऑफिस

लपियाना में देवभूमि मां बगलामुखी टैक्सी मैक्सी यूनियन की...

“हिमाचल को 1500 करोड़ देने के लिए PM मोदी का आभार, लेकिन नुकसान 10 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ”

शिमला - नितिश पठानियां पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से...