काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया बुराई पर अच्छाई का त्योहार।
शाहपुर – अमित शर्मा
उपमण्डल शाहपुर के तहत काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रामनवमी पर विजयादशमी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूल के नन्हे बच्चों ने ग्रुप डांस, गरबा ,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया।
वहीं बच्चों ने आज रामायण के किरदारों में अपनी भूमिका अदा कर रावण का दहन किया। और बुराई पर अच्छाई का त्योहार मनाया।
साथ ही स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों ने शाहपुर में आयोजित जिला स्तरीय दशहरा उत्सव की स्टार नाइट में ग्रुप डांस कर समां बांधा। साथ ही स्कूल के प्रबंधक निदेशक बादल ने सभी बच्चों ,अभिवावकों व शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

वहीं स्कूल के प्रिंसिपल अश्वनी धीमान ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बुराई की हमेशा हार होती है, इसलिए अच्छाई के रास्ते पर चलें। साथ ही स्मार्ट पैनल के जरिए बच्चों को रामायण दिखाई।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक निदेशक बादल, प्रिंसिपल अश्वनी धीमान,वाइस प्रिंसिपल अनामिका, व समस्त शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

