
काँगड़ा- राजीव जस्वाल
हाल ही में हुई कश्मीर में हिंदुओ की हत्याओं पर बजरंग दल ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक जैसे चुन चुन कर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है। यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए के हटने के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण आतंकवादी घटनाओं में एकाएक वृद्धि हुई है। बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है।
लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमलों के विरोध में बजरंग दल आज 9 अक्टूबर को पूरे भारत में पाकिस्तान तथा आतंकवाद क़े विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर रहा है। कश्मीरी हिंदुओं के साथ पूरा देश खड़ा है यह संदेश दिया जा रहा है। इसी क़े तहत आज कांगड़ा के कॉलेज रोड में बजरंग दल क़े प्रांत स सुरक्षा प्रमुख नरेंद्र धीमान की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कहा की सबसे पहले देश में छुपे हुए गद्दारों का पता लगाया जाना चाहिए जिनकी वजह से दूसरे देश के लोगो को भारत में हमले करने की शह मिल रही है।
यदि ऐसे लोगो की पहचान की ओर सरकार सख्ती करे तो ही भारत जैसे खुशहाल देश में लोग चैन से रह सकेंगे। देश विरोधी नारे लगाने वाले लोग भी आज विरोधी पक्षों के साथ मिलकर भारत की राजनीति में शामिल हो रहे है। ऐसे देशविरोधी लोगो को जनता व सरकारों दोनो को समझना होगा।
इस मौक़े पर तरुण ठाकुर, निशांत गुलेरिया, बादल, सुदर्शन, निखिल, सान्निध्य, वंशुल, अमित, हर्ष कपूर, लविश राणा, आशीष, प्रांकुल, नववंश, अतुल, निखिल व अन्य बजरंग दल के सदस्य उपस्थित रहे।
