कल हिमाचल आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, बाढ़ प्रभावित कुल्लू-मंडी का करेंगे दौरा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान का जायजा लेने आ रहे हैं। वह 14 जुलाई 2023 को दिल्ली से चलेंगे और मंडी के कांगनी धार हेलीपैड में हेलिकॉप्टर द्वारा आएंगे।

नड्डा मंडी जिला के पंचवक्तत्र मंदिर जाएंगे और साथ ही वह मंडी के अनेकों स्थानों का दौरा करेंगे, जहां बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है। कुछ समय सर्किट हाऊस मंडी में रुकने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल्लू रवाना हो जाएंगे।

हेलीकॉप्टर मार्ग से नड्डा भुंतर एयरपोर्ट जाएंगे। कुल्लू में नड्डा बड़े भूही पंचायत सहित अनेकों स्थानों का दौरा करेंगे। यहां भी ब्यास नदी के कारण हुई क्षति का अवलोकन राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे।

इसके बाद नड्डा हेलीकॉप्टर से सासे हेलीपैड मनाली जाएंगे। आलू ग्राउंड के आस पास वाले इलाकों का जायजा लेने के बाद नड्डा हवाई मार्ग से बिलासपुर रवाना हो जाएंगे। इस दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी जेपी नड्डा के साथ रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...