
शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए अपना दृष्टि पत्र 4 नवंबर को जारी करेगी। शिमला के होटल पीटरहॉफ में इसके लिए कार्यक्रम रखा गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना समेत अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
पार्टी ने इस बात दृष्टि पत्र बनाने के लिए राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी और इस कमेटी ने लोगों से भी सुझाव लिए हैं।
नई बात यह है कि हिमाचल भाजपा इस बार ओल्ड पेंशन के मसले को भी अपने दृष्टि पत्र में ले सकती है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संकेत दे चुके हैं।
