कला अध्यापक की असभ्य कलाकारी, महिला कर्मी को WhatsApp पर भेजे अश्लील मैसेज

--Advertisement--

अध्यापक की कलाकारी की क्षेत्र में जोरों से चर्चा

मंडी – अजय सूर्या

धर्मपुर थाना क्षेत्र में एक कला अध्यापक द्वारा महिला कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजने की कलाकारी सामने आई है। थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक सरकारी मिडल स्कूल की मल्टी टास्क वर्कर ने धर्मपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाकर कला अध्यापक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

महिला कर्मचारी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि कला अध्यापक पिछले कुछ समय से उसे व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेज रहा था। इस बारे में उक्त महिला कर्मचारी ने कला अध्यापक को कई बार चेताया और ऐसा न करने की हिदायत भी दी।

वहीं, स्कूल प्रमुख को भी लिखित में शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। इस शिकायत पर स्कूल प्रमुख द्वारा जांच की गई। लेकिन इसके बाद भी कला अध्यापक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और महिला कर्मचारी को लगातार अश्लील मैसेज भेजता रहा।

महिला कर्मचारी ने कला अध्यापक की इस अश्लील हरकतों से तंग आकर धर्मपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने धारा 354 के तहत कला अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी सरकाघाट कुलदीप धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

अध्यापक की कलाकारी की क्षेत्र में जोरों से चर्चा

कला अध्यापक द्वारा महिला कर्मचारी के साथ इस तरह की हरकत की यह बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि अगर यह अध्यापक इस प्रकार की अश्लील प्रवृति का है तो फिर स्कूल में बच्चों को क्या पढ़ाता होगा। बता दें कि इससे पहले भी शिक्षकों द्वारा छात्राओं या फिर सहकर्मियों के साथ अश्लील भेजने के कई मामले दर्ज हो चुके हैं जिससे शिक्षकों की साख पर बट्टा लगता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...