कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

--Advertisement--

कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ।

राजा का तालाब/कांगड़ा – अनिल शर्मा 

उप तहसील राजा का तालाब के पीआर गोल्डन पैलेस में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

सूजल जाझवां के समस्त गांववासियों के सौजन्य से 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित की जा रही श्री मद भागवत कथा में रविवार सुबह 10 बजे सुप्रसिद्ध कथावाचक लक्ष्मण दास वृंदावन धाम वाले की अगुवाई में महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर व श्री कृष्ण भजन के माध्यम से राजा का तालाब के मुख्य बाजार, डाकखाना गली से होकर वापिस कथा स्थल तक शोभा यात्रा निकालकर क्षेत्र को प्रभु रंग में रंग दिया।

श्री मद भागवत कथा के शुभारंभ पर लक्ष्मण दास ने अपने मुखारविंद से श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का व्याख्यान करके भक्तों को निहाल का दिया।

कथा स्थल के संचालक रिंकू शर्मा ने बताया कि कथा का समय रोजाना दोपहर 12:00 से शाम 04:00 तक रहेगा।

उन्होंने प्रभु प्रेमी भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रीमद भागवत कथा में अपनी हाजिरी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...