
शाहपुर-नितिश पठानियां
विधानसभा शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र के करेरी, पलोथा व रावा की पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करेरी पहुंचने पर मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की समस्याओं को स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के समक्ष उठाया।
जनता का कहना है कि 12 जुलाई, 2021 को हुई भारी बारिश होने के कारण करेरी, घेरा व सुखुघाट की सड़कें क्षति ग्रहत होने पर आज भी जनता को आने-जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के समक्ष सड़क को बनाने की गुहार लगाई, लेकिन आज सुनाई नही हुई।
खड़ीबेही में 12 जुलाई, 2021 भारी बारिश होने से लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो चुके थे। उनको आज तक प्रभावित लोगों को मुआवजा नहीं मिला है। स्थानीय जनता ने पानी न आने पर रोष जताया। कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
पठानिया ने कहा कि शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की जनता की अनदेखी प्रदेश की सरकार को भारी पड़ेगी। बड़े दु:ख की बात है कि 12 जुलाई, 2021 भारी बारिश को हुए एक साल होने को आया, लेकिन आज तक प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग करेरी, फ्लोथा, सुखुघाट व रावा की जनता को सड़क-पानी की सुविधा नहीं दे पाई है।
पठानिया ने कहा कि आज तक खड़ीबेहि में लोगों के घर भारी बारिश होने से घरों को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इन प्रभावित लोगों को आज तक मुआवजा नही मिल पाया है। इन सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखा जाएगा, जिससे जल्द से जल्द धारकंडी क्षेत्र की जनता की इन समस्याओं को दूर किया जाए।
इस अवसर सुरजीत राणा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, उपप्रधान करतार चंद, दुर्गा दास, संसार चंद, पूर्व उपप्रधान ओम प्रकाश, सुमना देवी पंचायत समिति सदस्य व मनोज कुमार पंचायत समिति आदि गणमान्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
