करतार चंद बुल्ला बने हिमाचल प्रदेश मत्स्य पालन विभाग की कमेटी के गैर सरकारी सदस्य 

--Advertisement--

करतार चंद बुल्ला बने हिमाचल प्रदेश मत्स्य पालन विभाग की कमेटी के गैर सरकारी सदस्य।

ज्वाली – अनिल छांगू 

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के तहत आने वाली ग्राम पंचायत जरोट के निवासी करतार चंद बुल्ला को हिमाचल प्रदेश मत्स्य पालन विभाग की कमेटी का गैर सरकारी सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि कि हाल ही में राज्य सरकार ने मत्स्य पालन कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश स्तरीय इस कमेटी में 6 सरकारी व 6 गैर सरकारी सदस्यों को शामिल किया गया है।

जिसमें जिला कांगड़ा के पौंग झील के साथ लगती ग्राम पंचायत जरोट के करतार चंद बुल्ला को सदस्य मनोनीत करने से क्षेत्र को पहली बार इतना बड़ा मान सम्मान मिलने पर करतार चंद बुल्ला, ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सोमराज मैहरा व चौधरी चरण सिंह, रमन कुमार, अक्षय मैहरा आदि बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु, कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार पूर्व सीपीएस नीरज भारती का धन्यवाद किया है।

कमेटी के नव मनोनीत सदस्य करतार चंद बुल्ला ने बताया कि पौंग झील में अधिक से अधिक मछली पालन व संरक्षण हेतु मत्स्य पालन विभाग मिल कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मछुआरों की समस्याओं को दूर करने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...