
नालागढ़ – सुभाष चंदेल
ग्राम पंचायत बगलैह्ड में चल रहे कब्बड़ी टूनामैंट के सुभारंभ समारोह में नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मौजूद जनता और युवा शक्ति ने पहुंचने पर विधायक केएल ठाकुर का जोरदार स्वागत किया।
नेहरू युवा टूनामैंट सपोर्ट कल्ब द्वारा टूनामैंट का अयोजन किया गया। विधायक के एल ठाकुर ने जनता की समस्याओं को सुना, कुछ का तो उन्होंने मौके पर ही निपटारा कर दिया और कुछ समस्याओं के लिए उन्होंने संबंधित विभागो को निर्देश दिए।
ठाकुर ने बताया कि पल्ली आयुर्वेदिक सब सेंटर के लिए 10 लाख रुपय स्वीकृत करवा दिए गए है। जिसके कार्य को भी जल्दी से जल्दी शुरू करवा दिया जाएगा और पीने की समस्या के लिए और टू वैल लगाया जाएगा और बचे हुए कार्य को भी जल्दी से जल्दी पूरा करवा दिया जाएगा, ताकि जनता को पीने की कोई समस्या न हो।
उन्होंने बताया कि खेल मैदान का भी निर्माण कार्य करवाया जायेगा। जिसके नाम भूमि को करवा कर कार्य शूरू कर दिया जाएगा ताकि बच्चों को खेलने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर ने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के पहले भी अनेकों कार्यों को करवाया गया है और बचे हुए कार्यों को भी करवाया जायेगा ताकि जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या न सहन करनी पड़े।
टूनामैंट में दूर दूर से टीमों ने टूनामेंट में शिरकत दी। टूनामैंट में 45 किलो ग्राम की 22 और 60 किलो वजन की 15 टीमों ने हिस्सा लियाा।
जिनमें दभोटा और ऊना टीम बिजये रही , 60 किलो ग्राम भार में खोरबेली टीम ने बागवानी को हराया, और 45 किलोग्राम भार में बगलैहड ने बद्दी को हराया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर कमेटी मेंंबर बलविंदर सिंह, राजेश कुमार, हरीश कुमार, बॉबी, सनी, बंटी, सोनी, चंदू, पिंकू, रघु, बगलैहड के प्रधान पुनीत कौशल, बरूना पंचायत के प्रधान गुरपाल चौधरी, दयाल सिंह, केशवा नंद शर्मा, डाक्टर प्रिंस शारदा , सुरेंद्र शिंदी, राम आसरा,और अन्य खेल प्रेमी और पंचायत की समस्त जनता मौजूद रहीं ।
