कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या

--Advertisement--

निज्जर पर साल 2022 में एनआईए ने 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। भारत की सरकार ने कनाडा की सरकार से भी निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी। 

व्यूरो रिपोर्ट

कनाडा में एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

हरदीप सिंह निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था। निज्जर का ताल्लुक जालंधर के भार सिंह पुरा गांव से था।

चरमपंथी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ का बड़ा चेहरा

खालिस्तान टाइगर फोर्स और सिख फॉर जस्टिस जैसे संगठन पर भारत में प्रतिबंध है। बीते दिनों कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हुए खालिस्तान पर हुए जनमत संग्रह में भी सिख फॉर जस्टिस संगठन का ही हाथ था।

एनआईए ने हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ देश में हमलों की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। निज्जर पर साल 2022 में एनआईए ने 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। भारत की सरकार ने कनाडा की सरकार से भी निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी।

एक हफ्ते में दूसरे बड़े खालिस्तान नेता की मौत

बीते हफ्ते में दो बड़े खालिस्तानी नेताओं की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन में एक और खालिस्तानी नेता अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई थी।

अवतार सिंह खांडा, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का ब्रिटेन चीफ था। मेडिकल रिकॉर्ड में पता चला था कि अवतार सिंह खांडा ब्लड कैंसर से पीड़ित था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...