कट्टा दिखाकर लूटे 20 हजार रुपए, पुलिस ने दिल्ली और गुरुग्राम से दबोचे तीनों आरोपी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

शिमला में कट्टा दिखा कर 20 हजार रुपए पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। दबंगों द्वारा उक्त घटना को शिमला में एक नशा मुक्ति केंद्र में अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर उक्त प्रकरण में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर नशा मुक्ति केंद्र में मारपीट कर पैसें लूटने के पीछे असली वजह क्या रही है। एसपी शिमला मोहित चावला ने कहा कि यह घटनाक्रम 17 जुलाई रात की है। बालूगंज थानें में नशा मुक्ति केंद्र पनोग में वालंटियर के तौर पर कार्य करने वाले मुकुल ने शिकायत दर्ज करवाई कि नशा मुक्ति केंद्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई है।

मारपीट के बाद उक्त दबंगों ने वहां पर तैनात लोगों को कट्टा दिखाकर 20 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया है। मुकुल ठाकुर ने कहा कि दबंग केंद्र के संचालक आशिष शर्मा को तलाश रहे थे। मुकुल ने बताया कि केंद्र में आए व्यक्तियों में एक व्यक्ति का नाम प्रशांत धमानी था, जो बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

संचालक के न मिलने पर उन्होंने केन्द्र में तोड़ फोड़ की और वहां पर तैनात कई कर्मचारियों से मारपीट की। इसके बाद कट्टा दिखा कर वहां से 20 हजार रुपए की नकदी ले गए। पुलिस ने बीते रविवार को दिल्ली से दो और गुरुग्राम से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।

एसपी शिमला मोहित चावला ने कहा कि प्रशांत कुछ समय पहले इस केंद्र से अपना इलाज कर गया था। इनके मध्य कोई आपसी रंजिश चल रही थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...