कछुए की चाल चल रहा कुल निर्माण का कार्य, किसानों में विभाग के प्रति रोष

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानीया ने आज घरोह ,लांजनी, कल्याड़ा, नागनपट्ट, मेटी, के किसानों से भेंट की और उनकी समस्याओं का सुना। इन सभी पंचायतों के किसानों का दुःख दर्द ये है कि 12 जुलाई को भारी बारिश के कारण बड़ी कुहल घरोह के मलोन के पास लगभग 200 मीटर कुहल बिल्कुल क्षति ग्रस्त हो चुकी थी।

किसानों के बार बार गुहार लगाने के बाद जल शक्ति विभाग ने कुहल बनाने का कार्य शुरू किया है, लेकिन ? कार्य की धीमी गति से किसान बहुत परेशान है। आज कल गेंहू बीजने का काम चला हुआ है लेकिन कुहल में पानी न होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।

स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानियां ने किसानो के साथ जहाँ कुहल क्षति ग्रस्त हुई है बहा मौके पर जा कर कुहल का मुआयना किया । पठानियां ने कहा कि इस कुहल का काम बहुत धीमी गति से चला हुआ है । इस हिसाब से तो किसान अपनी फसल नही बीज सकते।

पठानियां ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग की है कि कुहल के कार्य मे तेजी लाई जाए।ओर गेंहू की बिजाई के लिए किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए गेंहू की बिजाई के पानी का प्रबंध किया जाए।

इस मौके पर रणदीप राणा, रमेश ठाकुर,उपिंदर सिंह, रविन्द्र सिंह,प्यार सिंह,जगदीश चन्द ,उत्तम कुमार,दिनेश कुमार,संजीव कुमार,संजय कुमार,अजय कुमार,रत्न चन्द,होशियार सिंह,राम सिंह, आदि किसान मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...