ककरोटी गांव के दर्जनों परिवारों के लोगो ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया शुरू

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पिछले 45 दिनों से राहत शिविर मे रह रहे ककरोटी गांव के दर्जनों परिवार के लोगो ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। आज सुबह से ही ये विस्थापित लोग अनशन में बैठ गए है।

बताते चले कि अगस्त माह में हुई भारी बारिश तथा बाढ जैसे हालातो को देखते हुए इन 40 परिवारों के घर असुरक्षित हो गए थे तथा इन्हे इन घरो को छोड़कर सुरक्षित जगह को शिफ्ट होना पड़ा ।

लोगो का कहना है कि प्रशासन का कहना था कि केंद्रीय टीम के दौरे के बाद उनकी मांगों को पूरा जायेगा। वही लोगो का कहना है कि केद्रीय टीम के दौरे के बाबजूद अभी तक उनकी मांगों को पूरा नही किया जा सका है।

बाढ़ प्रभावित परिवार के लोगो का कहना है कि उनको वैकल्पिक शिविर मे रहने में लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा उन्होने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावितो को जमीन देने तथा रहने की व्यवस्था करने की मांग पूरी करने की सरकार से अपील की है। लोगो का कहना है कि मागे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...