
धर्मशाला – डॉक्टर सतीश सूद
कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग ने 5 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जयपुर राजस्थान के इस भ्रमण का आरंभ विश्वविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ विक्रम एस वत्स ने 66 विद्यार्थियों को कॉलेज गेट से रवाना कर किया। इसमें बीटेक फोर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इंडस्ट्रियल विजिट के इस दिन उन्होंने जेके टायर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में विजिट किया। जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के रिसर्च सेंटर में विभिन्न एजुकेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया।
आईएफ आईटी के पूर्व डायरेक्टर प्रोफेसर संजय गोयल डॉ धनंजय देवगन एवं कपिल मधु कई ने स्टूडेंट्स को टेक्नोलॉजी वर्ड में सरवाइव करने एवं सफल करियर के टिप्स दिए।
इंडस्ट्रियल विजिट के तीसरे दिन भामाशाह टेक्नो हब के इनोवेशन एवं डाटा सेंटर में विजिट किया। इस विवेक के दौरान टेक्नो हब के स्टार्टअप मेंटर इंजीनियर अभिषेक एवं राजेश ने बच्चों को स्टार्ट अप इंडिया आई स्टार्टअप इंडिया इन्नोवेशन इक्वेशन के बारे में एड्रेस किया।
जिसमें बच्चों ने सीखा कि कैसे स्टार्ट अप आइडिया को इंप्लीमेंट किया जाता है। डाटा सेंटर जहां राजस्थान गवर्नमेंट के डाटा को स्टोर किया जाता है। दैनिक भास्कर हेड ऑफिस राजस्थान विजिट किया। जिसमें विद्यार्थियों ने ही प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को देखा।
इसके अलावा जंतर मंतर, आमेर फोर्ट, जल महल, नेशनल म्यूजियम व अन्य हिस्टॉरिकल प्लेसिस को विजिट किया।
विजिट में विद्यार्थियों के साथ विभाग के डॉक्टर पवन ठाकुर प्रोफेसर सुनीता धीमान व 66 विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।
इस भ्रमण के दौरान महा विश्वविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा, विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर विक्रम एस वत्स, डॉक्टर सतीश सूद, डॉक्टर सचिन अवस्थी, डॉक्टर सुशीला पठानिया और विभाग के अन्य अध्यापकों ने विभिन्न गतिविधियों में गूगल मीट के माध्यम से हिस्सा लिया।
